खेल – खेलों का स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इस बारे में काफी जानकारी है कि खेल किस तरह शरीर को अच्छा रखते हैं, लेकिन सच तो यह भी है कि खेल का मन पर भी बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। खेल तो मन का ही है, शरीर तो बस खेलने का साधन है। खेलों का सबसे बड़ा उपकार यह है कि वे आपको बताते हैं कि कोई भी उपलब्धि अभ्यास मांगती है, और उपलब्धियाँ स्थायी रूप से किसी एक के पास बनी नहीं रहतीं। खेल जाति, धन, आयु और ज्ञान के भेदभावों से ऊपर भी उठाता है। चाहे उम्र का कोई भी पड़ाव हो -- खेलना जरूर चाहिए, वह आपके मन को तन्मय रखता है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों की सूचनाएँ तो आपको इस खंड में मिलेंगी ही, खेलों के महत्व और इतिहास पर भी हम आपको रोचक और तथ्यपरक सूचनाओं से अवगत कराएंगे।
क्या हम सही दिशा में सोच रहे हैं?
चिंतन का विषय - शुरू शुरू में जब समझदारी एक नयी-नयी चीज़ की तरह दिखायी देती थी, तब मैंने जीवन का एक कामचलाऊ प्रारूप बना लिया था, जो जीवन ...






0 comments:
Post a Comment